लॉगिन

नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

CricLive - SG · अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026

1. सेवा

CricLive - SG लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए लाइव स्कोर, लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग, AI कमेंट्री और टूर्नामेंट मैनेजमेंट की सुविधा देता है। ऐप इस्तेमाल करके आप इन शर्तों को मानते हैं।

2. खाता

  • रजिस्ट्रेशन में सही नाम, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दें।
  • अपना User ID और पासवर्ड किसी को न बताएं — खाते से हुई हर गतिविधि आपकी ज़िम्मेदारी है।
  • टूर्नामेंट बनाने के लिए एडमिन की मंज़ूरी ज़रूरी है।

3. सही इस्तेमाल

  • गलत, अश्लील, अपमानजनक या गैर-कानूनी वीडियो, चैट या जानकारी डालना मना है।
  • किसी और की वीडियो/सामग्री बिना अनुमति के प्रसारित न करें।
  • नियम तोड़ने पर एडमिन बिना सूचना के खाता, टूर्नामेंट या वीडियो हटा सकता है।

4. वीडियो और सामग्री

लाइव मैच का वीडियो स्कोर और लोगो के साथ सर्वर पर सेव हो सकता है। वीडियो डाउनलोड केवल एडमिन की मंज़ूरी के बाद होता है। प्रसारण करने वाला व्यक्ति मैदान और खिलाड़ियों से अनुमति लेने के लिए ज़िम्मेदार है।

5. सेवा की गारंटी नहीं

इंटरनेट, फोन या सर्वर की समस्या से स्ट्रीम या स्कोर रुक सकता है। ऐसे किसी नुकसान के लिए CricLive - SG ज़िम्मेदार नहीं होगा। स्कोर और AI कमेंट्री केवल जानकारी के लिए है।

6. भुगतान

अभी लाइव स्ट्रीमिंग और स्कोरिंग फ्री है। आगे पैसे वाली सेवाएँ शुरू होने पर उनकी कीमत पहले बताई जाएगी, और भुगतान/रिफंड की शर्तें लागू होंगी।

7. बदलाव और कानून

इन शर्तों में बदलाव इसी पेज पर किया जाएगा। ये शर्तें भारत के कानून के अनुसार हैं।

8. संपर्क

SUNIL KUMAR GUPTA (Admin / Owner)
मोबाइल: 7000682704, 9165290025
शिकायत ईमेल: criclivesgsuport@gmail.com

Pro. Sunil Gupta